sampadak.aicte-india.org/qa/rbpoi/hi/press_releases/antararaasataraiya-mahailaa-daivasa-kai-pauurava-sandhayaa-para-bhaarata-kai

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति भवन : 07.03.2025

Download : Press Release अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति  का संदेश(हिन्दी, 56.36 किलोबाइट)

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने संदेश दिया है। संदेश में उन्होंने कहा है:-

“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्त्री-शक्ति की उपलब्धियों और देश तथा समाज में उनके अप्रतिम योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। महिलाएं परिवार का आधार होने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की नींव भी होती हैं। महिलाओं ने प्रतिकूल परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करते हुए भी जीवन के विभिन्न क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में अधिक सुधार लाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। आइए, हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें जहां प्रत्येक महिला सुरक्षित महसूस करे और उसे आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

मैं सभी महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देती हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता